लेखनी प्रतियोगिता -12-Nov-2022 हमारे भारत के किसान महान
शीर्षक-हमारे भारत के किसान महान
जय जवान जय किसान,
सरदार बल्लभ की थी आवाज,
पूरे भारत में है गुंजयमान ।
किसानों को दिया सम्मान,
करते हम उनका आभार,
भारत के हैं वो महान।
कड़ी धूप को वह सहता,
भरी ठंड में पानी देता,
फिर फसल को उगाता।
बच्चों की तरह करता देखभाल,
छोटी-छोटी बातों का रखता ख्याल,
किसान है हमारा महान।
बंजर धरती को बनाए उपजाऊ
नन्हे बीजों को मिट्टी में करता रोपण,
अंकुरित होने तक देखता रोज।
खून पसीना करता एक,
तब होती बड़ी फसल,
कच्चे कच्चे दानों ले लिया जन्म।
प्रकृति ने हरि हरि ओढ़ी चादर,
चारों तरफ खुशियों की बौछार,
प्रकृति करती प्रकट आभार।
फसल में छाई खुशियाली,
चारों तरफ है हरियाली,
झूम रही है होकर मतवाली।
किसान जब बोते अन्न,
जगह-जगह करते वितरण,
इन्हीं से हमारा जीवन।
किसान से मिलता जीवनदान,
भारत माता के होते रखवाले जवान,
इसलिए कहते जय जवान जय किसान।
Gunjan Kamal
16-Nov-2022 07:55 PM
शानदार प्रस्तुति 👌
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
13-Nov-2022 11:00 AM
किसान की दिनचर्या का सजीव वर्णन
Reply
Alka jain
13-Nov-2022 10:01 AM
Nice
Reply